Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

ठाणे जिले में बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पांच लोग गिरफ्तार

Maharashtra: महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 29 में शिवसेना और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प होने के बाद शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।

ये घटना मंगलवार देर रात हुई। रामनगर थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार आर्य नाटेकर के पति ओमनाथ नाटेकर पर शिवसेना उम्मीदवारों और लगभग 60 कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया था।

स्थानीय ठेकेदार नाटेकर ने दावा किया कि चुनाव प्रचार से लौटते समय उन पर धारदार हथियार और लोहे की सरिया से हमला किया गया। उनका इलाज फिलहाल एमआईडीसी स्थित एम्स अस्पताल में किया जा रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुहास हेमाडे ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।’’