Breaking News

दिल्ली: रोहिणी में चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या     |   दिल्ली: तमिलनाडु सीएम विजय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात     |   NEET पेपर लीक: आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर को 10 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा     |   डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी     |  

अयोध्या: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जाएगी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इस उत्सव के लिए चार सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह इस वर्ष 22 जनवरी को आयोजित किया गया था।

भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव इस बार हिंदी तिथि के अनुसार 11 जनवरी, 2025 को मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान राम लला अपने भव्य महल में विराजमान हुए थे। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव को "प्रतिष्ठा द्वादशी" के तौर पर संबोधित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भगवान राम लला के भव्य महल में विराजमान होने की तिथि के वार्षिक उत्सव को तीन दिवसीय आयोजन के साथ मनाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट पहले वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश में जुटा है। इसके साथ ही भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को आमजन से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि, राय ने कहा कि कुछ बाहरी प्रसाद जैसे 'छप्पन भोग' पूरी जांच और देखभाल के बाद ही रामलला को समर्पित किया जाता है।