Breaking News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |   FIFA 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह     |   UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार     |   अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में धमाके     |   ईरान ने मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए     |  

Sant Sansad 2026: देश में सनातन के उत्थान के लिए संतों को एकजुट रहना चाहिए — नारायण गिरि जी महाराज

नई दिल्ली में 16 मई को NETWORK-10 द्वारा ‘संत संसद’ कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संतों, धर्माचार्यों ने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया। इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता, जातिवाद के दुष्प्रभाव, धर्मांतरण की चुनौतियां, तीर्थ स्थलों के विकास और भारत की आध्यात्मिक तथा आर्थिक शक्ति जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस कार्यक्रम में नारायण गिरि जी महाराज भी शामिल हुए। अपने संबोधन की शुरुआत महाराज ने एक विशेष नारे के साथ की 
" जन्म जन्म का नाता है, गौ हमारी माता है "
" भारत माता की जी जय" 
"गौ माता की जय"
" वंदे मातरम" 
" सनातन धर्म की जय"  

उन्होंने कहा आगे कहा कि 'देश में सनातन के उत्थान के लिए संतों को एकजुट रहना चाहिए। जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। आज मंदिरों में युवाओं की संख्या बड़ी है जो पहले कभी कम हुआ करती थी।'