Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

MP News: बैतूल में बारात ले जा रहा वाहन पलटा, दो लोगों की मौत, दस घायल

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को बारात को ले जा रहे पिकअप ट्रक के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना दोपहर में जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बैतूल-खंडवा-आशापुर मार्ग पर महूपानी गांव के पास हुई।

जिला अस्पताल चौकी के प्रभारी सहायक सब-इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रघुवंशी ने बताया कि खंडवा जिले के सिंगोट गांव से बारत ले जा रही ये गाड़ी बेतूल जिले के बागडोना जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक वाहन से बचने की कोशिश में यह पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बारात में शामिल भूरीबाई गोस्वामी (55) और मयूर गोस्वामी (8) की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।