Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

असम गैंगरेप: मुख्य आरोपित की तालाब में डूबने से हुई मौत

असम में नाबालिग बच्ची से बलात्कार का मुख्य आरोपित शनिवार सुबह पुलिस हिरासत से कथित रूप से फरार हो गया और उसने नागांव जिले के ढींग में तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे ‘क्राइम सीन’ का पता लगाने के लिए सुबह करीब साढ़े तीन बजे घटना स्थल पर ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया, ‘‘आरोपित पुलिस हिरासत से फरार हो गया और तालाब में कूद गया। तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया और करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।’’ धींग में गुरुवार शाम को तीन लोगों ने 14 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। बच्ची उस वक्त ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी।

आरोपित पीड़िता को घायल हालत में सड़क किनारे तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। बाद में लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक आदमी को गिरफ्तार किया और एक को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरे आरोपि की तलाश जारी है।