असम के शिवसागर जिले में शनिवार को सरकारी अधिकारी के घर पर मुख्यमंत्री की स्पेशल विजिलेंस टीम ने छापा मारा। छह सदस्यों की टीम ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अश्विनी कुमार डोले के घर-कार्यालय की तलाशी ली। शिवसागर और गुवाहाटी में उनके घर की तलाशी ली गई। अधिकारी ने कथित तौर पर भ्रष्ट तरीके से संपत्ति जमा की है। मामले की जांच के तहत छापा मारा गया। सीईओ पर ठेकेदारों से रिश्वत मांगने का आरोप है। उन पर एक कार्यक्रम से संबंधित धन का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.