Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

असम: नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

असम के नागांव जिले में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया। अस घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। लोग इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। ये घटना ढिंग इलाके में उस समय हुई जब बच्ची गुरुवार शाम को ट्यूशन से घर लौट रही थी।

बच्ची को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया। जहां कुछ लोगों ने उसे बचाया और इस मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और लोगों की तलाश की जा रही है।
इस बीच, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाज के सभी वर्गों के लोग शुक्रवार सुबह सड़कों पर उतर आए।

दुकानदारों ने अपने बिजनेस एस्टेब्लिशमेंट बंद कर दिए और सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षा की मांग की। पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह के ढिंग पहुंचने पर इलाके में तनाव है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "ढ़िग में नाबालिग से जुड़ी भयावह घटना मानवता के खिलाफ अपराध है और इसने आघात किया है। सरमा ने एक्स पर पोस्ट लिखा, "हम किसी को नहीं बख्शेंगे और अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाएंगे। मैंने Assam Police को साइट पर जाने और ऐसे राक्षसों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई पक्की करने का निर्देश दिया है।"