Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

Assam: असम कैबिनेट फिर से चालू करेगी बीवीएफसीएल

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड को फिर से चालू करने के लिए 40 प्रतिशत इक्विटी निवेश को मंजूरी दे दी है। उन्होंने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि मंत्रिमंडल ने नामरूप-IV इकाई के निर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम में 1,272 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है, ताकि परिचालन को मजबूत किया जा सके और इसे नया जीवन दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि बीवीएफसीएल डिब्रूगढ़ जिले में गैस आधारित यूरिया उत्पादन में लगी हुई है और बदलते समय के साथ इसके परिचालन और उत्पादन को मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए बढ़ाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "नामरूप फर्टिलाइजर को रीएक्टिवेट करने के लिए प्रधानमंत्री ने पहल शुरू की है। असम सरकार से ये पूछा गया है कि क्या ये प्रोजेक्ट किया जाए? क्या 40 परसेंट शेयर असम सरकार उसमें ले सकती है? इसमें 60 परसेंट शेयर भारत सरकार के पास और 40 परसेंट शेयर असम सरकार के पास रहेंगे।" असम मंत्रिपरिषद ने राज्य के छह जिलों में 81 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के निर्माण को भी मंजूरी दी।