Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

असम में बहुविवाह पर लगेगा प्रतिबंध, सीएम हिमंता बिसवा सरमा ने पेश किया विधेयक

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पेश किया। अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी की अनुमति से हिमंता बिसवा सरमा ने असम बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025 पेश किया।

ये विधेयक विपक्षी दल कांग्रेस, सीपीआईएम और रायजोर दल के विधायकों की मौजूदगी में पेश किया गया जिन्होंने गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले पर चर्चा के बाद सदन से बहिर्गमन किया। ये विधेयक शीतकालीन सत्र के पहले दिन पेश किया गया और इस पर बाद में चर्चा होने और इसके पारित होने की संभावना है।