कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड की इकाई ओएचएम ग्लोबल मोबिलिटी को चेन्नई स्थित मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से 12 मीटर लंबी 500 अल्ट्रा-लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला है।
कंपनी बयान के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) से मिले ठेके के अनुसार अशोक लेलैंड की सहायक कंपनी ओएचएम ग्लोबल मोबिलिटी और स्विच मोबिलिटी ऑटोमोटिव को दिया गया है। नए बेड़े में 400 गैर-वातानुकूलित और 100 वातानुकूलित बसें शामिल होंगी। जिनमें से प्रत्येक एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।
ओएचएम अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक परिवहन शाखा है, जो ‘मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस’ व्यवसाय पर केंद्रित है। अशोक लेलैंड के एमडी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हम इलेक्ट्रिक परिवहन की ओर बढ़ने को प्रतिबद्ध हैं। एमटीसी के साथ ये साझेदारी स्वच्छ और ज्यादा कुशल परिवहन प्रणाली बनाने की दिशा में एक कदम है।’’