Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

आसाराम के वकील को समर्थकों ने पीटा, पैरवी के लिए पहुंचे थे जोधपुर कोर्ट

राजस्थान के जोधपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां जेल में बंद आसाराम के समर्थकों ने वकील के साथ मारपीट की. इस वारदात में दिल्ली से पैरवी के लिए आए आसाराम के वकील विजय साहनी काफी चोटें आई हैं. विजय साहनी आसाराम का स्वास्थ्य खराब होने के संबंध में पिटीशन दाखिल करने के लिए आए थे. इसी बीच आसाराम के समर्थकों ने घेर लिया और जब तक वह कुछ समझ पाते, मारपीट शुरू कर दी.

घटना के बाद से ही मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपियों को दबोच लिया और तत्काल मामले की जानकारी कुडी थाना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना के बाद से ही वकीलों में काफी आक्रोश है. वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है.