Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

हैदराबाद में बदमाशों ने कारोबारी पर चलाई गोली, छह लाख रुपये लूटकर फरार

Telangana: तेलंगाना के हैदराबाद में शनिवार सुबह दो हथियारबंद लुटेरों ने फायरिंग कर कारोबारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की और छह लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान कारोबारी के पैर में गोली भी लगी। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कारोबारी पैसा जमा करने के लिए एटीएम गया था, तभी लुटेरों ने उस पर पिस्तौल से गोली चला दी। वह कपड़े का कारोबारी था। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है।