आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर वहां राहत के कामों का जायजा लिया।
जब मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे, तो एक परिवार की तीन महिलाओं ने सीएम के बाढ़ रिलीफ फंड में 1.5 लाख रुपये का दान दिया। विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान उन्होंने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को मदद का भरोसा दिया।
विजयवाड़ा में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और शहर के कई हिस्सों में 24 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।