Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

आंध्र प्रदेश: काजू से भरा मिनी ट्रक पलटने से सात की मौत

आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार देर रात मिनी ट्रक के पलट जाने से उसमें बैठे सात लोगों की मौत हो गई। ये हादसा एलुरु जिले के बोरमपलेम गांव से पूर्वी गोदावरी जिले के ताड़ीमल्ला की तरफ हुआ।

पूर्वी गोदावरी जिले के एसआई नरसिम्हा किशोर ने कहा, “सात लोगों की मौत हो गई। एक बच गया और वे ठीक है. वह बोलने में सक्षम हैं।"

काजू से लदा मिनी ट्रक टी नरसापुरम मंडल के बोर्रामपलेम से निदादावोलु मंडल के ताडीमल्ला जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वे पलट गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक लोगों की मौत काजू की बोरियों के नीचे फंसने से हुई।लोगों और पुलिस ने शवों को बोरियों के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कोव्वुरू सरकारी अस्पताल भेज दिया।