Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत का काम जारी

बाढ़ राहत अभियान जारी है, बुधवार को विजयवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुधवार को राहत को काम जारी है। पीड़ितों ने खाने बांटने के लिए मंगलवार रात से काम जारी है। आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री एम. रामप्रसाद ने विजयवाड़ा के अलग-अलग डगहों पर खाने बनने की तैयारी का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू बाढ़ प्रभावित विजयवाड़ा में बचाव और खाना-पीने का सामान वितरण करने की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक आर. कुर्मानध ने कहा कि 100 में से लगभग 60 से 70 कॉलोनियों में अभी भी पानी भरा हुआ है।

राज्य के वित्त मंत्री पी केशव ने कहा कि विजयवाड़ा शहर धीरे-धीरे पिघल रहा है जबकि बचाव एवं राहत अभियान जारी है।

विजयवाड़ा के कुछ इलाकों में बिजली की भारी कमी की कमी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामा करना पड़ रकहा है। लोगों को फोन चार्ज करने के लिए रेलवे स्टेशन पर देखा गया। ऐसी भी शिकायतें मिल रही थीं कि कैसे कुछ निजी नाव संचालक मजबूर लोगों से मनमाना किराया ले रहे हैं।

राज्य में राहत शिविरों में 44,041 लोगों को रखा गया है। पांच हेलिकॉप्टर, दो नौसेना के और तीन वायु सेना के, खाने-पीने और जरूरी सामानों को गिरा रहे हैं। साथ सही फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट कर रहे हैं।