Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

आंध्र प्रदेश: परिवार को मारने के बाद किसान ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में एक किसान ने शुक्रवार देर रात पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 40 साल के नागेंद्र, 38 साल की पत्नी वाणी, 12 साल की बेटी गायत्री और 11 साल के बेटे भार्गव के रूप में हुई।

नागेंद्र को पिछले आठ साल में खेती में लगातार घाटा हो रहा था और फसल के लिए उसने साहूकारों से कर्ज लिया था। साहूकारों का कर्ज नहीं चुका पाने से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

जब नागेंद्र और उनका परिवार अपने घर में नहीं दिखे, तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। आखिरकार उनके शव खेत में खड़े पेड़ से लटके पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।