Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

आंध्र प्रदेश: ‘बॉयलर’ में विस्फोट; एक की मौत, पांच लोग घायल

तिरुपति जिले में ‘बॉयलर’ में विस्फोट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

तिरुपति के एसपी एल. सुब्बा रायुडू ने बताया कि स्पांज आयरन को पिघलाकर लोहे के गोले बनाने वाली एमएस अग्रवाल कंपनी में बुधवार देर रात विस्फोट हो गया।

सुब्बा रायुडू ने पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘ इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि चार अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी हैं।’’

उन्होंने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा समिति, विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।