आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को तिरुपति भगदड़ स्थल का दौरा किया। बुधवार रात तिरुमाला हिल्स पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट के लिए होड़ मचने के दौरान मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हो गए। नायडू एसवीआर रुइया सरकारी जनरल अस्पताल और एसवीआईएमएस अस्पताल का भी दौरा करेंगे जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर सीएम स्थानीय अधिकारियोंक के साथ बैठक भी करने वाले हैं।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.