Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सिंहनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जिला अधिकारियों के साथ विजयवाड़ा के सिंहनगर और उसके आसपास बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने घरों में फंसे लोगों से बातचीत की और बाढ़ पीड़ितों को भोजन भी सौंपा।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ से राहत और बचाव कामों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 26 टीम तैनात की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को राज्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा जताया। इस बीच, साउथ सेंट्रल रेलवे जोन ने 140 ट्रेन रद्द कर दी हैं साथ ही 97 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।साउथ सेंट्रल रेलवे जोन में विजयवाड़ा डिवीजन भी शामिल है।