Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

आंध्र प्रदेश: तिरुमाला मंदिर में 'चक्र स्नानं महोत्सव' आयोजित हुआ

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने वैकुंठ द्वादशी के मौके पर तिरुमाला मंदिर में धार्मिक उत्साह के साथ 'चक्रस्नानम महोत्सव' का आयोजन किया।

श्री सुदर्शन चक्रत्तलवार को शनिवार सुबह मंदिर के तालाब में लाया गया और पुजारियों द्वारा पवित्र स्नान कराया गया। इस खास मौके पर टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) श्री श्यामला राव, बोर्ड सदस्य श्रीमती पनाबाका लक्ष्मी, डिप्टी ईओ (डीईईओ) श्री लोकनाथम समेत कई लोग भी मौजूद रहे।