Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

आंध्र प्रदेश: चित्तूर में बस और डंपर की टक्कर, चार लोगों की मौत, 22 घायल

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। ये हादसा गुरुवार रात करीब 11:15 बजे चित्तूर जिले के गजुलापल्ली गांव में हुआ।

घायल यात्रियों को सीएमसी वेल्लोर, एसवीआईएमएस और स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रक ड्राइवर फरार है।