Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

तमिलनाडु: बंदूक साफ करते समय हुआ हादसा, पूर्व सैनिक की मौत

मदुरै में एक पूर्व सैनिक की शनिवार को बंदूक साफ करते समय अचानक धमाका हो जाने से मौत हो गई। राजेंद्रन अपने परिवार के साथ मदुरै में रहते थे। वे एक पूर्व सैनिक थे जिसने 23 साल तक सेना में सेवा की थी और एक निजी बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे थे।

वे पुलिस को बंदूक सौंपने के लिए अपने घर की छत पर बंदूक साफ कर रहे थे, तभी इसी दौरान अचानक गोली चल गई। घायल अवस्था में परिजन उसे यहां के सरकारी अस्पताल ले आए लेकिन उसकी मौत हो गई। 

करीमेडु पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से पूछताछ की ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या बंदूक से गोली गलती से चली या उसने आत्महत्या की।