Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जम्मू कश्मीर: राजौरी में बस पलटने से हादसा, एक की मौत, 22 घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि 14 छात्रों समेत 22  लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा राजौरी-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंडीकस्सी गांव में राधा स्वामी आश्रम के पास हुआ। 

उन्होंने बताया कि बस मंजाकोट से राजौरी की ओर आ रही थी और दो कारों से टकराने के बाद वो पलट गयी। घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।