महाराष्ट्र के कल्याण जिले में एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। ये घटना ठाणे जिले में मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर हुई।
ये घटना कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हई, जब एक कोच पटरी से उतर गया। ट्रेन सीएसएमटी की ओर जा रही थी, तभी एक कोच पटरी से उतर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
बता दें कि इससे पूर्व कुछ दिन पहले ही मुंबई लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यहां मुंबई सेंट्रल में प्रवेश करते समय एक खाली ईएमयू रेक के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
कल्याण मध्य रेलवे का सबसे व्यस्त जंक्शन है। उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए एक प्रमुख ठहराव है।
कल्याण रेलवे स्टेशन पर हादसा टला, पटरी से उतरी लोकल ट्रेन
You may also like
अमर कॉलोनी फायरिंग: लड़की पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर किशोर को गोली मारी.
बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली बड़ी सफलता, कैडिला फ्लाईओवर पर बना 70 मीटर लंबा स्टील ब्रिज लॉन्च.
आसाराम सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से मुक्त, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद बरकरार.
लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, ढाई घंटे बाद भरी उड़ान.