Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

हैदराबाद में एक शख्स पर बदमाशों का हमला

हैदराबाद में एक शख्स पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। 27 साल के मोहम्मद खातुबुद्दीन पर आसिफ नगर पुलिस स्टेशन के पास तीन बदमाशों ने हमला किया।

घायल को इलाज के लिए ओलिव अस्पताल रेफर किया गया है।

एआईएमआईएम विधायक नामपल्ली माजिद ने बताया कि उन्हें पता चला है कि ये शख्स किसी हत्या में शामिल था। ये हमला बदला लेने के लिए हो सकता है। उसकी हालत खराब है। उसका परिवार आजीविका के लिए दूसरों के घरों में काम करते हैं।

मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मामले की जांच जारी है।