Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

राजस्थान के अजमेर में पहुंचा 89 पाकिस्तानी जायरीन का जत्था

ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था मंगलवार सुबह स्पेशल ट्रेन से राजस्थान के अजमेर पहुंचा। अजमेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पाकिस्तानी जायरीन बेहद खुश नजर आए। अजमेर में अगले तीन दिन तक पाकिस्तानी जायरीन ठहरेंगे और 10 जनवरी को ट्रेन से पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।

इस बार पिछले साल के मुकाबले पाकिस्तानी जायरीनों की संख्या कम है। पिछली बार 230 पाकिस्तानी जायरीन अजमेर पहुंचे थे, जबकि इस बार सिर्फ 89 ही पहुंचे हैं। इस जत्थे के साथ पाकिस्तानी दूतावास के दो अधिकारी भी पहुंचे थे। ख्वाजा साहब के 813वें उर्स में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से जायरीन दरगाह पहुंच रहे हैं।