Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

ASI आज वाराणसी कोर्ट में पेश करेगी सर्वे रिपोर्ट

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आज ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करेगा. इससे पहले 30 नवंबर एएसआई ने रिपोर्ट पेश करने के लिए 10 दिन का समय मांगा था. एएसआई ने कोर्ट से ये समय तीसरी बार मांगा था. जिसके बाद वाराणसी कोर्ट ने 11 दिसंबर की तारीख तय की थी. जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश में ये रिपोर्ट पेश की जानी है. इससे पहले एएसआई कोर्ट से कहा था कि ज्ञानवापी को लेकर सबूत जुटाए गए हैं और इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

21 जुलाई को वाराणसी के जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश ने ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे की इजाजत दी थी. आदेश के बाद ASI ने 24 जुलाई को ज्ञानवापी परिसर सर्वे करना शुरू किया था. सर्वे का मकसद ये पता लगाना है कि क्या 17वीं शताब्दी में इस मस्जिद का निर्माण हिन्दू मंदिर के ऊपर किया गया है. 92 दिन तक ASI ने ज्ञानवापी का सर्वे किया . हालांकि इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने ऊपरी अदालत में अपील की थी जिसकी वजह से सर्वे का काम रुक गया था. उसके बाद 4 अगस्त को एक बार फिर से सर्वे शुरू हुआ, जिसके बाद 2 नवंबर को काम पूरा हो गया.