Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

तेलंगाना साहित्य जगत के लिए एक बड़ी क्षति, कवि अंदे श्री का हुआ निधन

Telangana: तेलंगाना के प्रतिष्ठित राजकीय गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ के रचयिता प्रसिद्ध कवि अंदे श्री का सोमवार को हैदराबाद में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। अंदे श्री आज सुबह अपने आवास पर जमीन पर पड़े मिले। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्य उन्हें सरकारी गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई।

अंदे श्री को उच्च रक्तचाप की समस्या थी और उन्हें दो दिन पहले काफी पसीना आया था। अंदे श्री का वास्तविक नाम अंदे येल्लैया था। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से तेलंगाना राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस सरकार ने दिसंबर 2023 में सत्ता में आने के बाद अंदे श्री के ‘जय जय हे तेलंगाना’ को राजकीय गीत घोषित किया।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और कई अन्य नेताओं ने अंदे श्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि अंदे श्री का निधन तेलंगाना साहित्य जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिवंगत कवि का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए।