Breaking News

आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |   मौसम खराब होने पर पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग पर रोक, सीएम पुष्कर धामी ने बचाव दलों को किया हाई अलर्ट     |   प्रयागराज में मूसलाधार बारिश-तेज हवाओं का असर, लुढ़का पारा     |   बांद्रा के वीएन स्फीयर मॉल में लगी भीषण आग     |  

नागपुर में कार और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, एक गंभीर

महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात 12.15 से 2 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सात लोग कार में यात्रा कर रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गया।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए नागपुर लाया गया और उनमें से दो की वहीं मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।