Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

वास्को में कंस्ट्रक्शन साइट पर 5 साल की बच्ची का रेप फिर हत्या

दक्षिण गोवा के वास्को में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद 20 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (के मुताबिक बच्ची वडेम इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर बेहोश पायी गई। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एसपी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसका गला घोंटा गया। अपराधियों पर भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और गोवा बाल अधिनियम के तहत रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लगभग 20 संदिग्धों को वास्को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनमें से ज्यादातर आसपास रहने वाले श्रमिक हैं । पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है।