Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

जहरीली शराब मामले में सलेम में 4 गिरफ्तारियां

तमिलनाडु में सलेम के तालीवासल में जहरीली शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। 

आरोपितों के पास से पुलिस ने शराब बनाने का अवैध सामान भी बरामद किया है। 
जहरीली शराब पीने से कल्लाकुरिची जिले में 40 से ज्यादा लोग बेहोश हो गए थे। इनमें 13 की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। इनका पुडुचेरी, सलेम और कल्लाकुरिची के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु सरकार ने इस हादसे के बाद अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस पूरे राज्य में छापेमारी कर रही है और गिरफ्तारियां हो रही हैं।

पुलिस ने जहरीली शराब की घटना के बाद सलेम के तालीवासल से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 60 साल का शिवगामी, 25 साल का बलराज, 58 साल का रामासामी और 60 साल का पेरियाम्मल शामिल हैं। 

पकड़े गए लोगों के पास से दस लीटर नकली शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को अत्तूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें अत्तूर जिला जेल भेज दिया गया है।