Breaking News

‘24 मार्च को होंगे पार्लियामेंट के लिए चुनाव’, डेनमार्क के प्रधानमंत्री का ऐलान     |   IND vs ZIM T20 WC: चेन्नई में ज‍िम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया     |   भारत और इजरायल के बीच शिक्षा और AI से जुड़े समझौते हुए     |   पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए     |  

Assam: दोस्त के साथ घूमने आई युवती से 'सामूहिक दुष्कर्म', जबरन पैसे भी वसूले

Assam: असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने आई 28 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उससे जबरन पैसे भी वसूले। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने 19 फरवरी को हुई इस घटना की शिकायत की जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिलचर के एएसपी रजत कुमार पाल ने कहा, "उसने कहा कि कुछ लोग आए और उसकी गाड़ी रोकी। उससे कथित तौर पर 10,000 रुपये भी ऐंठ लिए गए। हमने महिला की शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है।"

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने दो व्यक्तियों की पहचान की, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की पहचान कर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि कम से कम सात अज्ञात पुरुषों ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे आरोपियों में से एक के खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने शुरू में इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन मंगलवार को सिलचर स्थित एक पत्रकार पर आरोपियों में से एक के परिवार के सदस्यों द्वारा हमला किए जाने के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।