Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से 226 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में ताजा हिमपात के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत राज्य में कम से कम 233 सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। शिमला में सबसे अधिक 145 सड़कें बंद हैं, इसके बाद कुल्लू में 25 और मंडी जिले में 20 सड़कें बंद हैं।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, खदराला में 24 सेंटीमीटर (सेमी) हिमपात हुआ, इसके बाद सांगला (16.5 सेमी), शिल्लारू (15.3 सेमी), चौपाल और जुब्बल (15 सेमी प्रत्येक), कल्पा (14 सेमी), निचार (10 सेमी), शिमला (सात सेमी), पूह (छह सेमी) और जोत (पांच सेमी) में हिमपात हुआ।

लाहौल और स्पीति में कुकुमसेरी मंगलवार को राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि ऊना 21.4 डिग्री सेल्सियस के दिन के तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।