Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

आंध्र प्रदेश में फार्मा फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत, 33 घायल

आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। ये हादसा एस्किएंटिया एडवांस्ड साइंस प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर हुआ।

अनाकापल्ली जिला कलेक्टर विजया कृष्णन ने बताया कि विस्फोट की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे में घायल 33 लोगों को अनाकापल्ली और अच्युटापुरम के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, यूनिट में फंसे 13 और लोगों का भी रेस्क्यू कर लिया गया है।