Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

मध्य प्रदेश के जबलपुर में घर में आग लगने से 10 कुत्ते जलकर मर गए

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में सुनसान पड़े एक घर में आग लगने से कम से कम 10 कुत्तों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम संजीवनी नगर इलाके में हुई। संजीवनी नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र पटेल ने बताया कि आग में 10 कुत्तों की मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग जब लगी, तो घर में कोई मौजूद नहीं था। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी ने कहा कि घर काजल कुंडू नाम की एक महिला ने किराए पर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।