Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन समारोह

ओलंपिक में फुटबॉल, रग्बी सेवन्स, हैंडबॉल और तीरंदाजी सहित खेल पहले से ही चल रहे हैं, लेकिन करोडो़ं लोगों की निगाहें पेरिस ओलंपिक उद्घाटन पर टिकी है। दुनिया भले ही भव्य ओलंपिक शो का बेसब्री से इंतजार कर रही है लेकिन वहीं दूसरी ओर सीन नदी के आसपास के कैफे और रेस्तरां के लिए ऐसा नहीं है।

सीन नदी के किनारे कैफे में काम करने वाले ने कहा, "इस शहर के लिए अच्छा है कि यहां पर ओलंपिक हो रहा है। लेकिन इसका हमारे बिजनेस पर बुरा असर पड़ रहा है। पहले रेस्टोरेंट में 100 कस्टमर आया करते थे लेकिन इस समय केवल 50 के आसपास आते हैं। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि सीन नदी के किनारे ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह हो रहा है। हमारे लिए बेहतर होता अगर ये समारोह स्टेडियम में हो रहा होता।"

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ी स्टेडियम में ट्रेडिशनल मार्च करने की बजाय लगभग 6,800 एथलीट सीन नदी में 90 से अधिक नावों पर सवार होकर छह किलो मीटर (तीन दशमलव सात मील) तक परेड करेंगे।
उस दौरान सैकड़ों हजारों लोगों के सीन के किनारे पर खड़े होकर नाव से एथलीटों के किए जा रहे परेड को देखेंगे।