Breaking News

हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |   लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |  

5 भारतीय गेंदबाज, जो हैं रफ्तार के किंग

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अपनी पेस से सनसनी फैला दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज़ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में सबसे तेज़ 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। इसके अलावा उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे के ऊपर बॉलिंग की।

 मोहिसन खान
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज़ गेंदबाज़ मोहसिन खान ने पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बॉलिंग का मुज़ाहिरा पेश किया था। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन खर्च कर 2 अहम विकेट चटकाए थे। मोहिसन ऐसे गेंदबाज़ हैं, जो सीटक लाइन लेंथ के साथ-साथ 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं. वह 140kmph के ऊपर लगातार बॉलिंग कर रहे हैं। 

हर्षित राणा
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हर्षित राणा ने अब तक अपनी लाइन लेंथ और पेस से सभी को लुभाया है। हर्षित बड़े ही आराम से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ज़्यादा पर बॉलिंग कर रहे हैं। वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने की काबीलियत रखते हैं। 

सुशांत मिश्रा
सुशांत आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। वह झारखंड के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं। सुशांत को स्विंग के साथ तेज़ रफ्तार बॉलिंग के लिए जाना जाता है। वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को छूने की काबीलियत रखते हैं। 

कार्तिक त्यागी
कार्तिक त्यागी हमेशा से ही अपनी पेस के लिए जाने गए।  कार्तिक रफ्तार के साथ गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबीलियत रखते हैं। 

मुकेश चौधरी 
मुकेश चौधरी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। 2022 के आईपीएल में मुकेश ने चेन्नई के लिए 13 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 16 विकेट चटकाए थे।  मुकेश अपनी तेज़ रफ्तार के लिए जाने जाते हैं।