देहरादून: स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थी सुमीर ज्ञवाली ने योगासन भारत के द्वारा कर्नाटक में आयोजित पंचम राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता-2024 में सीनियर-ए (28 से 35 वर्ष) पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति डॉ यशबीर दिवान, कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी, प्रो. डॉ कंचन जोशी डीन स्कूल ऑफ यौगिक साइंस ने विजेता छात्र सुमीर ज्ञवाली को बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
महात्मा गांधी स्टेडियम, तुमकुर, कर्नाटक में योगासन भारत राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश भर से योग के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यौगिक साइंस स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल व डॉ० अनिल थपलियाल जो कि देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक भी हैं ने देहरादून जिले की ओर से सुमीर ज्ञवाली को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सुमीर ने देहरादून जिले की ओर से पहले जिला फिर राज्य स्तर पर दोनों जगह स्वर्ण पदक जीता और उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय पटल पर रौशन किया है। उनकी सफलता ने देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तराखण्ड राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून का नाम पूरे भारत वर्ष में रोशन किया है।
SGRRU के योग छात्र ने राष्ट्रीय पटल पर बिखेरी स्वर्णिम चमक, जीता स्वर्ण पदक
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.