Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल ने विशाखापट्टनम में शतक लगाया

New Delhi: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन अपना शतक पूरा किया। उनके टेस्ट करियर का ये दूसरा शतक रहा।

जायसवाल ने दिन के 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। उस वक्त इंग्लैंड टॉम हार्टले गेंदबाजी कर रहे थे। यशस्वी जायसवाल ने 151 गेंदों पर 100 रनों का आंकड़ा पार किया। शतक पूरा करने तक उनकी पारी में तीन छक्के और 13 चौके शामिल हैं।