Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ICC Rankings में यशस्वी जायसवाल ने लगाई बड़ी छलांग

टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज तैयार है. इस टूर्नामेंट का आगाज 2 जून से हो रहा है. वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को करेगी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें 9 जून को आमने-सामने होगी.

बहरहाल, इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी रैंकिंग्स में बड़ी छलांग लगाई है. यशस्वी जायसवाल आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं.