शारजाह में गुरुवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रन से हरा दिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए, बांग्लादेश ने शोभना मोस्तरी के 38 गेंदों में 36 रन और सलामी बल्लेबाज शाति रानी के 29 रनों की मदद से सात विकेट पर 119 रन बनाए।
दाएं हाथ की स्पिनर सास्किया हॉर्ले ने स्कॉटलैंड के लिए शानदार गेंदबाज करते हुए दो ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। स्कॉटलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा ब्राइस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों का पूरा साथ नहीं मिला। लिहाजा, उनकी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 103 रन ही बना सकी।
सारा ब्रायस के अलावा, स्कॉटलैंड के केवल दो बैटर ही दोहरे अंक का स्कोर बनाने में सफल रहे। जिसमें कप्तान कैथरीन ब्राइस और प्रियानाज चटर्जी 11-11 रन ही बना सकीं। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाज रितु मोनी ने चार ओवरों में 15 रन देकर दो विकेट लिए।
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.