महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रन से हरा दिया है।
अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद, अब भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम हो गई है। जीत के लिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने नौ विकेट पर 142 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 29 और शैफाली वर्मा ने 20 रन बनाए।
भारत ने ग्रुप ए में दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। सभी चार जीत के साथ ग्रुप में टॉप पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, न्यूजीलैंड को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत की जरूरत है। पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज में दो प्वाइंट्स हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 151 रन बनाए। जिसमें सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस 41 गेंदों में 40 रन बन बनाए। स्टैंड-इन कप्तान ताहलिया मैक्ग्रा और एलिसे पेरी ने 32-32 रन बनाए। भारत की तरफ से रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि पूजा वस्त्राकर, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट लिया।
महिला टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रन से हराया
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.