IPL 2025: आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल ने शनिवार को बेंगलुरू में हुई मीटिंग के बाद आईपीएल 2025 के लिए तमाम नियमों का एलान किया। इस बार कई नियमों में बड़े बदलाव देखने को मिले। अब टीमें मेगा ऑक्शन से पहले कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी।
आईपीएल 2024 के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर काफी सवाल खड़े किए गए थे।कई दिग्गजों का मानना था कि इम्पैक्ट प्लेयर की वजह से टीम में ऑलराउंडर्स की अहमियत खत्म हो रही है। तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने तो रूल को हटाने की भी मांग की थी। हालांकि बीसीसीआई ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की है।
बता दें कि बीसीसीआई ने नए नियमों के साथ इस बात भी ऐलान किया है कि इम्पैक्ट प्लेयर का रूल आईपीए 2025 में जारी रहेगा। सिर्फ 2025 के आईपीएल में ही नहीं, बल्कि ये नियम 2025 से 2027 के चक्र में जारी रहेगा।
बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर का नियम 2023 में पेश किया था। शुरुआत से ही इस नियम को लेकर लोगों के पक्ष अलग-अलग हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इम्पैक्ट प्लेयर के आने से ही आईपीएल में बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं। बड़े स्कोर से फैंस का अच्छा मनोरंजन होता है। ऐसे में बीसीसीआई फैंस के मनोरंजन को किसी भी तरह के कम नहीं करना चाहेगा।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में जो अहम निर्णय लिए गए, वे इस प्रकार है-
1. 120 करोड़ रुपयों का बजट हुआ निर्धारित
छह रिटेंशन/आरटीएम में ज्यादातर पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और ज्यादातर दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं।बयान के अनुसार, आईपीएल 2025 के लिए फ्रैंचाइजी के लिए नीलामी राशि 120 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
2. हर खिलाड़ी को मिलेगी आईपीएल मैच फीस
आईपीएल के इतिहास में पहली बार मैच फीस की शुरुआत की गई है। हर खिलाड़ी (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) को हर मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस मिलेगी। ये उनकी अनुबंधित राशि के अतिरिक्त होगी। बयान में ये भी कहा गया है कि किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 'बड़ी नीलामी' के लिए पंजीकरण कराना होगा।
3. नाम वापस लेने पर 2 साल तक होगी छुट्टी
आईपीएल के नए नियमों के अनुसार यदि विदेशी खिलाड़ी पंजीकरण नहीं कराता है, तो वे अगले वर्ष की नीलामी में पंजीकरण के लिए अयोग्य होगा। कोई भी खिलाड़ी जो खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण कराता है और नीलामी में चुने जाने के बाद, सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अलग कर लेता है, उसे टू सीजन के लिए टूर्नामेंट और खिलाड़ी नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
4. पांच साल तक भारत के लिए नहीं खेलने पर होंगे अनकैप्ड
आईपीएल के नए नियमों के अनुसार इसमें ये भी कहा गया है कि यदि कोई कैप्ड भारतीय खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहा है या उसके पास बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं है, तो वे अनकैप्ड हो जाएगा। ये केवल भारतीय खिलाड़ियों पर लागू होगा।
5. 2027 तक लागू रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल
इसमें कहा गया है कि इम्पैक्ट प्लेयर रेगुलेशन 2025 से 2027 चक्र तक जारी रहेगा। अनकैप्ड खिलाड़ी से चेन्नई सुपर किंग्स को लाभ होने की संभावना है क्योंकि अब फ्रैंचाइजी अगले चक्र के लिए अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की सेवाओं को बरकरार रख सकती है।
IPL 2025 में नहीं दिखेगा 'इम्पैक्ट प्लेयर' का रूल?
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.