Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

नरेन संन्यास का फैसला बदले तो विंडीज को खुशी होगी, आंद्रे रशल ने की मार्मिक अपील

T20 World Cup 2024: सुनील नारायण ने बेशक संन्यास से वापसी न करने का मन बना लिया हो, लेकिन उनके हमवतन आंद्रे रसेल का मानना ​​है कि वे वेस्टइंडीज लाइन-अप का मजबूत स्तंभ हैं। वो फैसला बदलें तो विंडीज को खुशी होगी। 35 साल के नारायण ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने 2019 में वेस्ट इंडीज के लिए आखिरी टी-20 मैच खेला। आईपीएल के इस सीजन में उनका बैट और बॉल - दोनों बोल रहा है।

रसेल ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं सुनील के लिए बेहद खुश हूं। मुझे लगता है कि 500 ​​रन के करीब पहुंचना कोई मजाक नहीं है। प्रमुख गेंदबाज होने के नाते वे चार ओवर गेंदबाजी करना चाहते हैं। इस सीजन में उसने 16 विकेट लिए हैं। ये उनकी  ऑलराउंडर प्रतिभा है।''

बाएं हाथ के बैट्समैन ने अब तक 482 रन बनाए हैं। इससे कोलकाता नाइट राइडर्स को पावर-प्ले में शानदार शुरुआत मिली है। उनके खाते में 6.90 की शानदार इकोनॉमी रेट के साथ 16 विकेट हैं। 

दो बार के चैंपियन ने पहले आईपीएल क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चौथे फाइनल में जगह बनाई है। उन्हें फाइनल के लिए शुक्रवार को एसआरएच और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले क्वालीफायर टू के विजेता का इंतजार है।