महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का तीसरा चरण 14 फरवरी से खेला जाएगा और पहली बार डब्ल्यूपीएल का आयोजन चार शहरों बड़ौदा, बेंगलुरू, मुंबई और लखनऊ में होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुपुवार को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। डब्ल्यूपीएल 2025 की शुरुआत बड़ौदा के नवनिर्मित बीसीए स्टेडियम में होगी जहां गुजरात जाइंट्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) से होगा।
बड़ौदा और लखनऊ दोनों ही पहली बार लीग की मेजबानी करेंगे, जबकि मुंबई ने आयोजन की जगह की लिस्ट में वापसी की है। डब्ल्यूपीएल 2024 का आयोजन बेंगलुरू और नई दिल्ली में किया गया था। मुंबई का ब्रेबोर्न स्टेडियम 15 मार्च को फाइनल की मेजबानी करेगा। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘मौजूदा चैंपियन आरसीबी का पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहां उनका सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।’’
पहली बार लीग की मेजबानी कर रहा लखनऊ तीन मार्च से घरेलू टीम यूपी वारियर्स के चार मैचों का आयोजन करेगा। प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘‘टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में होगा। इसमें प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) अंतिम दो लीग मैच और दो प्ले ऑफ मुकबालों- एलिमिनेटर (13 मार्च) और फाइनल की मेज़बानी करेगा।’’ तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। पिछले सत्र के प्रारूप को जारी रखते हुए हर एक दिन एक ही मैच होगा।
WPL 2025 का शेड्यूल हुआ जारी, 14 फरवरी से होगा आगाज
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.