Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

इस गेंदबाज से सबसे ज्यादा खौफ खाते हैं विराट कोहली, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

विराट कोहली की वर्ल्ड क्रिकेट में तूती बोलती है। विराट जब अपनी प्रचंड फॉर्म में होते हैं तो दुनिया का बड़े से बड़ा गेंदबाज उनके आगे बेरंग नजर आता है। किंग कोहली हर बॉलर की काट खोज लेते हैं और इसी वजह से उनकी गिनती विश्व कप से सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है। हालांकि, एक गेंदबाज ऐसा भी है, जिसको खेलने में विराट काफी दिक्कतों का सामना करते हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि भारत के पूर्व कप्तान ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए विराट कोहली ने बताया कि उनको इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद का सामना करने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा, "आदिल राशिद एक अंडररेटेड गेंदबाज हैं और वह इंग्लैंड के लिए काफी अच्छा कर रहे हैं। वह एक बेहद ही चैलेंजिंग बॉलर हैं, जिनके खिलाफ मैं आगे खेलने को देख रहा हूं।"

आदिल राशिद विराट को वनडे क्रिकेट में तीन बार पवेलियन की राह दिखा चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 9 बार राशिद कोहली को अपना शिकार बना चुके हैं।