Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

Virat Kohli: दोबारा RCB के कप्तान बने विराट कोहली

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengalur) ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उसी समय अफवाहें उड़ने लगी थीं कि विराट दोबारा बेंगलुरु टीम की कप्तानी करना चाहते हैं. इस बीच कोहली के दोस्त और RCB में उनके टीम मेंबर रह चुके एबी डीविलियर्स ने कहा है कि स्क्वाड को देखते हुए IPL 2025 में आरसीबी की कप्तानी विराट ही करते हुए नजर आ सकते हैं.

हालांकि अभी इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. विराट कोहली ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले ही RCB की कप्तानी छोड़ने कि पुष्टि कर दी थी. ऐसे में फाफ डु प्लेसिस टीम के नए कप्तान बनकर उभरे, जो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखेंगे.

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 143 मैचों में RCB की कप्तानी की, जिनमें से टीम 66 मौकों पर विजयी रही. वो 100 से अधिक मैचों में बेंगलुरु टीम की कप्तानी करने वाले अब तक अकेले खिलाड़ी हैं. RCB के कप्तान के रूप में उनका जीत प्रतिशत 46.15 है.