Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL में इस टीम से खेल सकते है जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने की भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि अगर रिटायर्ड तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होते हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। सीएसके हमेशा से ऐसे तेज गेंदबाज को खास तवज्जों देती आई है, जो गेंद को स्विंग करा सके। इसी साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 42 साल के खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने पहली बार आईपीएल के लिए खुद को रजिस्टर कराया है। 

माइकल वॉन ने बताया कि सीएसके ऐसे गेंदबाज को सिलेक्ट करती है, जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सके। पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अनुभनी खिलाड़ी के लिए बोली लगा सकती हैं। 

जेम्स एंडरसन ने आखिरी बार 10 साल पहले 2014 में टी20 मैच खेला था। उन्होंने इससे पहले कभी भी ग्लोबल फ्रेंचाइजी टी20 लीग में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने हमेशा से ही रेड-बॉल क्रिकेट को अहमियत दी है। आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी के लिए उनकी बेस वैल्यू 1.25 करोड़ रुपये है।

पहली बार आईपीएल खेलने के उनके फैसले के बारे में पूछे जाने पर जेम्स एंडरसन ने बताया कि वो आईपीएम के बारे में वो और जानना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए खुद को रजिस्टर कराया है। जहां उनका बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। इसके लिए 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है।