Breaking News

ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्पलेक्स पर इजरायल का हमला     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल ने बुलाई इमरजेंसी बैठक     |   ईरान ने साइप्रस की तरफ दागीं दो मिसाइलें: ब्रिटेन'     |   कश्मीर में दो दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, प्रदर्शन के चलते फैसला     |   ईरान ने ओमान के तेल टैंकर पर किया अटैक, 4 मरीन स्टाफ जख्मी     |  

उधमसिंह नगर पहुंचे सीएम धामी, 5वें उत्तराखंड राज्य खेल महोत्सव का किया उद्घाटन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उधमसिंह नगर में पांचवें उत्तराखंड राज्य खेल महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया। इसमें 33 खेलों के करीब पांच से छह हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज यहां पर खेलों का शुभारंभ हो रहा है। खेल की दृष्टि से लगातार आयोजन हो रहे हैं, ये हमारे जो राष्ट्रीय खेल हैं उन खेलों की भी अच्छी तैयारी होगी और उसके लिए भी एक अच्छा फील्ड बनेगा। हमारी जो यहां की प्रतिभाएं हैं उनको तैयारी करने का अभी से और अच्छा मौका मिलेगा।"