कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लार के इस्तेमाल करने की इजाजत देने पर कहा कि इसका कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।
केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच से पहले वरुण ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि लार के संबंध में इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ने वाला है।" उनका मानना है कि मैच की दूसरी पारी में नई गेंद की आवश्यकता वाला नया नियम ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, खासकर स्पिनरों के लिए।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के ज्यादातर कप्तानों की सहमति के बाद आगामी चरण में गेंद पर लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटा दिया है। इससे ये कोविड-19 महामारी के बाद लार के इस्तेमाल को फिर से शुरू करने वाला पहला बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट बन गया है।
लार के इस्तेमाल से कुछ खास असर नहीं पड़ेगा: स्पिनर वरुण चक्रवर्ती
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.